Google आज, 19 मार्च 2025 को, अपना नया औरकिफायती स्मार्टफोन Pixel 9a लॉन्च करने के लिए तैयार है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई विवरण जारी नहीं किया है, लेकिन कई लीक और रिपोर्ट्स ने इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। आइए, अब तक उपलब्ध सबसे विश्वसनीय लीक के आधार पर Pixel 9a के बारे में जानते हैं।

भारत में संभावित कीमत

Pixel 9a के 128GB मॉडल की कीमत अमेरिका में $499 (लगभग ₹43,100) और 256GB मॉडल की कीमत $599 (लगभग ₹51,800) होने की संभावना है। यदि Google अपनी पिछली प्राइस पैटर्न को फॉलो करता है, तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹52,999 से शुरू हो सकती है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹64,000 तक जा सकती है।

लीक स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिजाइन: Pixel 9a में फ्लैट रियर पैनल होगा, जिसमें कैमरा बम्प नहीं होगा, जिससे यह अधिक स्लीक और मिनिमलिस्टिक लुक देगा। इसका फ्रेम iPhone की तरह फ्लैट होगा। हालांकि, लीक्ड अनबॉक्सिंग वीडियो के अनुसार, Pixel 9a में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले के चारों ओर बड़े बेज़ल्स होंगे, जो कुछ उपयोगकर्ताओं को पुराने डिजाइन जैसा लग सकता है।

डिस्प्ले: 6.3-इंच का OLED पैनल, 1080×2424 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

प्रोसेसर और रैम: Google के Tensor G4 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR5X रैम होने की उम्मीद है। स्टोरेज विकल्पों में 128GB और 256GB वेरिएंट शामिल हो सकते हैं।

कैमरा: 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है।

बैटरी: Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी होने की संभावना है, जो Pixel 8a की 4,500mAh बैटरी से बड़ी है।रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 9a की प्री-ऑर्डर आज, 19 मार्च 2025 से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 26 मार्च 2025 से शुरू होने की संभावना है।