

इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देना है। हमारी सरकार ने आदमपुर एयरपोर्ट बनाया, अब हम यहां से और उड़ानें चलाने पर काम कर रहे हैं।’ ‘वंदे भारत ट्रेन चलाई गई, रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया गया। दिल्ली- कटड़ा हाईवे का निर्माण शुरू करवाया। इसके बाद उन्होंने Senior Citizens के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का इलाज भी मुफ्त किया जाएगा, ये मोदी की गारंटी है। इसके बाद उन्होंने जालंधर से सुशील रिंकू और अन्य लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों को भी जिताने की अपील की।

