चंडीगढ़/04अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने 2022 के विधानसभा चुनावों के 5 अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि सरदार हीरा सिंह गाबड़िया को लुधियाना दक्षिण, वीर सिंह लोपोके को राजासांसी, मोहिंदरपाल रिणवा को अबोहर, डाॅ. निशान सिंह को बुढ़लाडा तथा बलदेव सिंह माणूके को हलका निहाल सिंह वाला से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है।