2019 में था सबसे घातक
साल 2019 से अब तक इन्फ्लूएंजा का प्रकोप दो बार सबसे ज्यादा देखा गया। 2019 में 28,798 मामले और 1,218 मौत दर्ज की गईं। इसके बाद 2022 में 13,202 मामले और 410 मौत हुई। अब इस साल के शुरुआती सात महीने में मरने वालों की संख्या करीब 200 तक पहुंची है।
भीड़ से रहें दूर, मास्क का करें इस्तेमाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ निदेशक ने बताया कि इस साल कई तरह के संक्रामक रोगों के प्रसार में उछाल आने की आशंका है। इनमें स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लोगों में जागरूकता से लेकर भीड़ से दूरी बनाए रखने और मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। आम लोगों के लिए सलाह है कि यदि फ्लू के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश, ठंड लगना, कमजोरी और शरीर में दर्द है जो खुद को घर में आइसोलेट रखें और चिकित्सा सलाह जरूर लें।