जालंधर, बस्ती शेख (विक्की सूरी): धर्म, संस्कृति और भक्ति की परंपरा को सजीव बनाए रखते हुए, श्री सनातन धर्म सभा (रजि.), श्री भगवान मन्दिर, बड़ा बाजार, बस्ती शेख, जालंधर की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।यह शोभायात्रा शुक्रवार, 15 अगस्त 2025, को शाम 5 बजे श्री भगवान मंदिर परिसर से आरंभ होकर बड़ा बाजार, पुराना थाना डिवीजन नं. 5, कोट बाज़ार, घास मंडी चौक, गुलाबियां मोहल्ला होते हुए पुनः मन्दिर परिसर में सम्पन्न होगी।इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने हेतु सभा के प्रधान श्री सुरिन्द्र शर्मा (पप्पू), चेयरमैन श्री राज कुमार भल्ला, उप चेयरमैन माल्टू जुल्का (सुनील), सी. उप प्रधान पिंकी जुल्का, उप प्रधान गगनदीप दुआ (मोनु), श्री अमरजीत खन्ना, जनरल सेक्रेटरी जीवन कोछड़ एवं सेक्रेटरी लक्की कत्याल ने वार्ड नं. 50 के काउंसलर और विपक्ष नेता स. मनजीत सिंह टीटू एवं वैलकम पंजाब न्यूजपेपर के मुख्य संपादक स. अमरप्रीत सिंह रिंकू को सादर निमंत्रण पत्र भेंट किया।सभा के पदाधिकारियों ने निवेदन किया कि वह अपने पूरे परिवार सहित इस शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से कृतार्थ हों एवं समाज को धर्म, प्रेम व एकता का संदेश दें।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की यह शोभायात्रा न केवल भक्ति से ओत-प्रोत होगी, बल्कि नगरवासियों को सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का अद्भुत अनुभव भी कराएगी।