जालंधर (जीवन ज्योति टंडन): नजदीक दशहरा ग्राउंड, बस्ती शेख स्थित श्री शिव मंदिर पहाड़ी वाला चैरिटेबल सोसायटी (रजि:) की ओर से वेलकम पंजाब न्यूज़पेपर के मुख्य संपादक सरदार अमरप्रीत सिंह जी का जन्मदिन एक अनोखे ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी की परंपरा अनुसार अमरप्रीत सिंह जी के वजन के बराबर चारा गाय को डाला गया, जो सेवा और दान की भावना का अद्भुत उदाहरण है। इसके साथ ही उन्हें चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी मेंबर्स ने अमरप्रीत सिंह जी को दीर्घायु और सफलता की शुभकामनाएं भी दीं। इस स्नेह भरे आयोजन पर स. अमरप्रीत सिंह जी ने सोसायटी का हार्दिक धन्यवाद किया और समाज सेवा के इस पवित्र कार्य की सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से पंडित जगदीप शर्मा, सुरेंद्र मोहन, विक्की सोनी, विजय लूथर, विजय सहदेव, रमेश शर्मा, बॉब शर्मा, अतुल, गोपाल पावा, रमेश बब्बर, कमल कटारिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।