चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल के किसान विंग के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका ने किसान विंग के जत्थेबंदक ढ़ांचे का विस्तार करते हुए पार्टी के साथ जुड़े अन्य किसान नेताओं को शामिल किया है। आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस बारे में जानकारी देते हुए स. सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि स. जरनैल सिंह पूर्व सरपंच होडला को जिला मानसा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह स. गुरदीप सिंह घुमाण बस्सी पठाना तथा स. बलवीर सिंह जटाणा ऊचा को किसान विंग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि स. हरजीत सिंह खहरा पटियाला तथा स. जसविंदर सिंह अकोई साहिब को विंग का महासचिव नियुक्त किया गया है। स. महिंदर सिंह चीमा जौखड़ तथा स. गोरा सिंह समाउं को किसान विंग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।