कोर कमेटी में 12 पुराने तथा 14 नए चेहरे शामिल किए गए

    चंडीगढ़: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढ़ांचे का पुनर्गठन करते हुए पार्टी के मुख्य संरक्षक, संरक्षक , सलाहकार बोर्ड तथा पार्टी की कोर कमेटी की घोषणा की है। आज जारी की गई सूची के अनुसार परकाश सिंह बादल मुख्य संरक्षक तथा सरदार रंजीत सिंह ब्रहमपुरा पार्टी के संरक्षक होंगें। इसके अलावा जिन नेताओं को पार्टी अध्यक्ष के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है, उनमें स. चरनजीत सिंह अटवाल, प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, डॉ. उपिंदरजीत कौर, श्री मदन मोहन मितल, स. बलदेव सिंह मान, श्री परकाश चंद गर्ग, वीर सिंह लोपोके , स. वरिंदर सिंह बाजवा तथा स. जरनैल सिंह वाहद के नाम शामिल हैं।आज बनाई गई कोर कमेटी में 12 पुराने तथा 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। यूथ विंग तथा स्त्री विंग अकाली दल के अध्यक्षों को पक्के तौर पर एक्स ऑफिसीयो मैंबर के तौर पर शामिल किया गया है। जिन वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की कोर कमेटी का मैंबर बनाया गया है उनमें अध्यक्ष, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स. बलविंदर सिंह भूंदड़, स. महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, स. गुलजार सिंह रणीके, स. सिकंदर सिंह मलूका, श्री अनिल जोशी, स. जनमेजा सिंह सेखों, डॉ. दलजीत सिंह चीमा,स. शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, स. बिक्रम सिंह मजीठिया, स. सुरजीत सिंह रखड़ा, स. हीरा सिंह गाबड़िया, प्रधान स्त्री अकाली दल, श्री एन.के. शर्मा, स. इकबाल सिंह झूंदा, डॉ. सुखविंदर सुक्खी,स. गुरप्रताप सिंह वडाला, श्री पवन कुमार टीनू, स. विरसा सिंह वल्टोहा, स. गुरबचन सिंह बब्बेहाली, स. लखबीर सिंह लोधीनंगल, श्री सुनीता चौधरी तथा अध्यक्ष यूथ विंग, शिरोमणी अकाली दल के नाम शामिल हैं। इसी तरह स. परमजीत सिंह सरना तथा श्री नरेश गुजराल को पार्टी की कोर कमेटी का स्पैशल इनवाईटी मैंबर नियुक्त किया गया है।