मेष  –(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- आज दिनचर्या में व्यस्तता पूर्ण बनी रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना पारिवारिक सदस्यों को प्रसन्नता देगा।
    नेगेटिव- कुछ समय आत्म मनन तथा अवलोकन के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पुराने मामलों के उठने से आपसी संबंधों में तनाव आ सकता है। अपने गुस्से पर आवेश पर काबू रखें।

    भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक– 8

     वृष -(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- बातचीत के जरीये समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। लेकिन उनका मुकाबला करने में सफल रहेंगे। खासकर महिला वर्ग अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगे।
    नेगेटिव- किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें। इससे समय और ऊर्जा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अगर अपना विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थी पर लाना भी जरूरी है।

    भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

    मिथुन -(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- दूसरों से कोई भी उम्मीद ना रखें, तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इससे आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे आपको ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा।
    नेगेटिव- अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही कार्य करें। इससे आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें इससे आपका अपना नुकसान ही होगा।

    भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

    कर्क(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- संपर्क दायरा और अधिक विस्तृत करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। किसी आध्यात्मिक गतिविधि में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा, और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे।
    नेगेटिव- अपनी बनाई नीतियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अन्यथा कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल भी हो सकता है। अफवाहों पर ध्यान ना दें। और कोई निर्णय भी जल्दबाजी में ना लें। अनावश्यक खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है।

    भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

    सिंह-(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा कैरियर से संबंधित प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
    नेगेटिव- किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें।

    भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

    कन्या-(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी। फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी अनुभवी व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
    नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभाले। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें। घर की कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।

    भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

    तुला-(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- भावनाओं पर काबू रखें तथा बुद्धि बल और चातुर्य का इस्तेमाल करें।अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। आपसी मेलजोल से सबको खुशी मिलेगी।
    नेगेटिव- मानसिक सुख शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

    भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

    वृश्चिक-(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाते समय अपनी वर्तमान नीतियों पर भी ध्यान दें। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। भावनात्मक रूप से आप अपने आप को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती।
    नेगेटिव- सब कुछ होते हुए भी जीवन में कुछ उदासी सी महसूस होगी। गुस्से की वजह से अपना आपा ना खोए। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा।

    भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

    धनु-(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। कहीं से अच्छी तथा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आप की विशेष भूमिका रह सकती है।
    नेगेटिव- अपनी विचारधारा में भी परिवर्तन लाएं। आत्म मनन करें।अति आत्मविश्वास और ईगो की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं।दूसरों की एडवाइस पर ज्यादा भरोसा ना करें। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।

    भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

    मकर –(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी। सफलता से सुकून भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे।
    नेगेटिव- ध्यान रखें कि भाइयों के साथ पैतृक अथवा आपसी मामलों को लेकर कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है।

    भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 5

    कुंभ-(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि आप की उन्नति में सहायक रहेगी। आप भी अपने संतुलित व्यवहार द्वारा सबका मन मोह लेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा कैरियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
    नेगेटिव- इस समय आराम और सुस्ती की इच्छा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लक्ष्य हासिल करने के लिए अथक प्रयासों की भी जरूरत है। अपने ऊपर काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कि आप आसानी से निभा सकें।

    भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

    मीन-(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

    पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी तथा कई नई जानकारियां और अनुभव भी सीखने को मिलेंगे। सकारात्मक समय व्यतीत होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। निकट संबंधियों के साथ वार्तालाप प्रसन्नता देगा।
    नेगेटिव- किसी से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना बेहतर है। परंतु ज्यादा कल्पनाएं ना करें तथा हकीकत का भी सामना करें। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। तथा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें।

    भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6