देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का आम लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब ये इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। आने वाले कुछ महीनों में वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन पटरियों पर दौड़ता हुआ नजर आएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहले भाजपा सांसद ने इसकी पुख्ता जानकारी और पूरा अपडेट दिया है।कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद पीसी मोहन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में वंदे भारत स्लीपर वर्जन को लेकर पुख्ता जानकारी दी है। पीसी मोहन ने लिखा कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 20 सितंबर तक बेंगलुरु के बीईएमएल प्लांट से रवाना होने वाली है। इस ट्रेन का दिसंबर तक चालू होने की उम्मीद है।

    दरअसल, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर तक पटरियों पर दौड़ने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला सेट बेंगलुरु के भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड प्लांट से 20 सितंबर को आईसीएफ, चेन्नई की फैक्ट्री में भेजा जाएगा। जहां इसके ट्रायल और कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस काम में भी कुछ दिन लगेंगे। इसके बाद इसे दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।अभी तक वंदे भारत में सिर्फ बैठकर ट्रैवल करने की सुविधा है। लेकिन इस नई वंदे भारत के आ जाने के बाद यात्री आराम सोकर वंदे भारत ट्रेनों से कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, 16 कोच वाली इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे। इसमें आपको 3AC, 2AC और 1 AC के कोच होंगे।