मासिक फैमिली प्लान की शुरुआती कीमत अब 299 रुपये हो गई है जो कि पहले 189
रुपये थी। नए अपडेट के बाद यूट्यूब प्रीमियम के फैमिली मासिक प्लान की कीमतों में 58 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस प्लान को 5 मेंबर इस्तेमाल कर सकते हैं।नए प्लान नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए हैं। यूट्यूब प्रीमियम के साथ यूजर को विज्ञापन फ्री एक्सपेरियंस, ऑफलाइन डाउनलोड, बैकग्राउंड प्लेबैक और एड फ्री यूट्यूब म्यूजिक का एक्सेस मिलता है।