फगवाड़ा (पुनीत ) डेरा महंत बाबा बसंत राम जी दीवाने एवं बाबा दौलत राम जी दीवाने के पावन दरबार गांव चहेड़ू तहसील फगवाड़ा में 29वां वार्षिक जोड़ मेला एवं बरसी समागम अमृतबाणी सतगुरु रविदास जी की छत्रछाया एवं दरबार के संचालक महंत बाबा अवतार दास के नेतृत्व में देश-विदेश की संगत के सहयोग से बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। समारोह के दौरान डेरा संत बाबा फूल नाथ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, नानक नगरी जीटी रोड चिहेड़ू के संरक्षक संत कृष्ण नाथ विशेष रूप से संगतों को दर्शन देने के लिए पहुँचे। प्रात: श्री निशान साहिब की रस्म के बाद अमृतबाणी सतगुरु रविदास महाराज जी का भोग डाला गया और हेड ग्रंथी भाई परवीन दास ने सरबत के भले की अरदास की। जिसके बाद धार्मिक दीवान सजाया गया। जिसमें डेरा चहेड़ू से भाई परवीन कुमार एवं साथी, भाई मंगत राम मेहमी डाकोहे वाले व साथी, संत बाबा फूल नाथ संगीत मंडली डेरा चहेड़ू, संत बाबा ब्रह्मनाथ भजन मंडली सहित चहेड़ू वाली बीबीयों के जत्थे ने कथा कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस दौरान संत कृष्ण नाथ नानक नगरी, महंत बलबीर दास खन्ना, संत टहल नाथ नंगल खेड़ा, संत राणा दास एवं अन्य डेरों से पधारे संतों ने संगत को खुले दर्शन दिए और प्रवचनों के माध्यम से निहाल किया। संत कृष्ण नाथ व संत टहल नाथ नंगल खेड़ा ने अपने प्रवचनों के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज की बाणी और बाबा साहेब डा. बीआर अंबेडकर के विचारों से मार्गदर्शन लेते हुए अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करना चाहिए ताकि वे देश व राष्ट्र की बागडोर अपने हाथों में लेने के योग्य बन सकें। उन्होंने सामाजिक बुराइयों का त्याग करने व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी दिया। महंत अवतार दास ने संगत को वार्षिक जोड़ मेले की बधाई दी और संतों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने संतों व गणमान्यों को गुरु बख्शीश सिरोपा भेंट किए। चाय, पकौड़े तथा लंगर की सेवा अटूट बरताई गई। मंच का संचालन कमलजीत खोथड़ां ने बाखूबी किया। इस अवसर पर बीबी मंजीत कौर, बीबी मीना रानी, अशोक संधू, विशाल संधू, मनी बावा, अमनदीप ढंडा पंच चहेड़ू, राम दास चंदन, गुरविंद्र रानी यूके, इंदरजीत कौर इटली, सुमित्रा देवी सरपंच जैतेवाली, रानी सरपंच महेड़ू, राम प्रकाश, परमजीत, बलदेव मल्ल लुधियाना, केवल कृष्ण, धर्मपाल नानक नगरी, तिलक राज नानक नगरी, सोमनाथ ढंडा, पप्पू, चरणजीत चहेड़ू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।