फिराेजपुर ( जतिंदर पिंकल ) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट शक्तिपीठ निहाल खेड़ा के द्वारा श्री राम बाग वृद्ध आश्रम कैंट फिरोजपुर के प्रांगण में आश्रम में बैठक का आयोजन रखा गया है। *जिसका उद्देश्य की शांतिकुंज हरिद्वार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा, शांतिकुंज में जल रही दिव्य अखंड ज्योति एवं गायत्री परिवार के युग निर्माण योजना -विचार क्रांति अभियान की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में दिव्य ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए हरीश कुमार गोयल, विभाग अध्यक्ष -विश्व हिंदू परिषद की अध्यक्षता में हर वर्ग की, सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विशाल सिंगला सचिव भारत विकास परिषद, नरेश गोयल जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद, मनी पेड़ीवाल संयोजक बजरंग दल, विकास गुप्ता नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद, सुनील गुप्ता प्रधान राधा कृष्ण मंदिर, राहुल धवन जिला संयोजक बजरंग दल, विशाल गुप्ता जिला समरसता प्रमुख, अशोक गुप्ता ,अजय जैन जिला संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, के पदाधिकारी ने भाग लिया। गायत्री परिवार ट्रस्ट, शक्ति पीठ निहाल खेड़ा के व्यवस्थापक हीरालाल चौहान ने गायत्री महामंत्र का उच्चारण करके बैठक का शुभारंभ किया। और कहा की युग निर्माण योजना- विचार क्रांति के सूत्र धारक स्वतंत्रता सेनानी वेद मूर्ति, तपोनिष्ट ,पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के तप की, साधना की ,पुण्य की, प्रताप की, व्यक्तित्व की, कृतित्व, कर्मों की ज्योति, जो पूज्य गुरुदेव ने किया, कहा, लिखा ,बोला , उस दिव्य ज्योति को जन-जन तक घर-घर तक एवं सामाजिक धार्मिक, संस्थाओं के केद्रों तक पहुंचा कर दिव्य प्रकाश से प्रकाशित करने के भाव से ज्योति कलश यात्रा 22जुलाई मंगलवार श्रावण मास की शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सुबह 11:00 बजे श्री रामबाग वृद्ध आश्रम केंट फिरोजपुर में पहुंच रही है जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत एवं शांतिकुंज हरिद्वार के संत जनों का जन्म शताब्दी का संदेश दिया जाएगा । तत्पश्चात यह ज्योति कलश यात्रा प्राचीन श्री शिवालय मंदिर जीरा गेट फिरोजपुर शहर के प्रांगण में शाम को 3:30 बजे पहुंचेगी । श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर निकलने वाली महाकालेश्वर शिव यात्रा को भव्य और दिव्यता प्रदान करने के लिए यात्रा की अगवानी करेगी। यात्रा से पूर्व महाकालेश्वर शिव, आदि शक्ति मां गायत्री ,मां गंगा का पूजन एवं भव्य आरती होगी। अध्यक्ष माननीय हरीश गोयल जी ने कहा की अखंड ज्योति एवं परम वंदनीय माताजी के दिव्य अवतरण वर्ष 1926 के 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष के रूप में आ रहे वर्ष 2026 की तैयारी के लिए, निमंत्रण देने हेतु आ रहे शांतिकुंज के संत जनों का हम सबको मिलकर भव्य स्वागत करने का यह शुभ अवसर है। किसी भी रूप में यह छूट न पाए। सचिव नरेश कुमार गोयल को ज्योति कलश यात्रा का प्रभारी बनाया गया और धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्राचीन श्री शिवालय मंदिर के महंत प्रोफेसर पंडित करण त्रिपाठी ने कहा की शांतिकुंज हरिद्वार की यह शताब्दी वर्ष की दिव्य ज्योति कलश यात्रा हमारी श्री महाकालेश्वर यात्रा में शामिल होने आ रही है यह हम सब शहर वासियों के गौरव और सम्मान की बात है और हम सब की तरफ से आश्वासन देते हैं कि ज्योति कलश यात्रा को सफल बनाने में हम सभी मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे। उपस्थित सभी परिजनों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेवारियां सोंपी गई। कलश यात्रा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के उपरांत गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से यात्रा प्रभारी नरेश गोयल ने सभी का धन्यवाद करते हुए निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक एवं शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं तक कलश यात्रा का संदेश पहुंचने का प्रयास करें।