Apple के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स अब बहुत जल्द भारत में भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने ऐलान किया है कंपनी “Apple Intelligence” की सुविधाएं भारत में अप्रैल से उपलब्ध हो जाएंगी। यह फीचर स्थानीय भाषा के सपोर्ट के साथ आएगा और इसे iOS 18.4 अपडेट के हिस्से के रूप में पेश किया जाएगा।

Apple ने किया बड़ा ऐलान

Apple के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की तिमाही आय रिपोर्ट के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हम एपल इंटेलिजेंस को और आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अप्रैल में हम इसे कई नई भाषाओं में लॉन्च कर रहे हैं, जिनमें फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, कोरियन और सिंप्लीफाइड चाइनीज शामिल हैं। इसके अलावा, सिंगापुर और भारत के लिए स्थानीयकृत अंग्रेजी सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।
Apple ने पहली बार Apple Intelligence को अक्टूबर 2024 में iOS 18.1 अपडेट के साथ पेश किया था। शुरुआत में यह केवल अमेरिकी इंग्लिश में उपलब्ध था, लेकिन बाद में इसे यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के लिए लोकलाइज्ड इंग्लिश सपोर्ट के साथ अपडेट किया गया। अब, भारत में भी यूज़र्स इस AI सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

भारत में iPhone की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Apple के तिमाही प्रदर्शन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में टिम कुक ने भारत सहित कई उभरते बाजारों में मजबूत ग्रोथ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत में iPhone सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जिससे कंपनी को शानदार नतीजे मिले। Apple की भारत में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने देश में अपने रिटेल स्टोर्स का विस्तार करने की भी योजना बनाई है।

भारत में खुलेंगे चार नए एपल स्टोर

Apple ने पिछले साल भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति बढ़ाने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में चार नए एपल स्टोर खोले जाएंगे। ये स्टोर दिल्ली के साकेत और मुंबई के बीकेसी में पहले से मौजूद दो स्टोर्स के अलावा होंगे, जो अप्रैल 2023 में खोले गए थे।

You missed