फगवाड़ा 4 अक्टूबर (पुनीत) : नगर निगम रिटायर्ड यूनियन फगवाड़ा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र दत्त शर्मा ने पंजाब सरकार से मांग की है कि दीवाली के उपहार के रूप में डी.ए. की छ: प्रतिशत किश्त का भुगतान किया जाये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। साथ ही वित्त मंत्री हरपाल चीमा को भी इस विषय में मध्यस्थता करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने अभी तक कार्यरत और सेवामुक्त कर्मचारियों को डी.ए. की कोई किश्त जारी नहीं की है। जबकि केन्द्र और पड़ोसी राज्यों की सरकारों द्वारा अपने कर्मचारियों को निर्विघ्न डी.ए. की अदायगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार साल में दो डी.ए. की किश्तें दी जाती हैं लेकिन पंजाब सरकार ने अब तक अपने कर्मचारियों को एक भी किश्त अदा नहीं की है। एन.डी. शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों की आमदन का एकमात्र सहारा सरकार से मिलने वाली पैन्शन और अन्य भत्ते होते हैं। इन दिनों त्यौहारी सीजन चल रहा है। यदि पंजाब सरकार डी.ए. की किश्त का भुगतान कर दे तो सेवानिवृत कर्मचारियों को आर्थिक सहारा मिल जायेगा जो कि उनके लिये किसी उपहार से कम नहीं होगा। इस अवसर पर राजकुमार, रमेश बहल, हरिदेव बेरी, तरसेम लाल, यशपाल, परमजीत, चैन सिंह, परवीन कुमारी, जनक राज, राजेश पब्बी, जसविन्द्र भल्ला, तरलोचन सिंह आदि उपस्थित थे।