एनडीए के बाद अब विपक्षी गठबंधन INDIA ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना साझा प्रत्याशी घोषित किया है। जस्टिस रेड्डी का न्यायिक करियर बेदाग और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने वर्ष 1991 में हैदराबाद हाईकोर्ट के जज के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने और गोवा के लोकायुक्त के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले बी. सुदर्शन रेड्डी को ईमानदार, निष्पक्ष और सख्त छवि वाले न्यायाधीश के रूप में जाना जाता है। न्यायपालिका में उनके लंबे अनुभव और बेदाग छवि को देखते हुए INDIA गठबंधन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। अब देखना यह होगा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित टक्कर में जनमत और समर्थन का झुकाव किस ओर जाता है।