भारतीय रेलवे अब लगेज लिमिट को लेकर सख़्त रुख अपनाने जा रहा है। अब तक ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों द्वारा तय वजन से ज़्यादा सामान ले जाने पर कोई विशेष निगरानी नहीं होती थी, लेकिन अब यह बदलने जा रहा है। विमान सेवा की तर्ज़ पर अब ट्रेनों में भी सामान की वजन सीमा का सख़्ती से पालन करवाया जाएगा।रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर सामान तौलने के लिए वेइंग मशीनें लगानी शुरू कर दी हैं, और पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसे देशभर के स्टेशनों पर लागू किया जाएगा। निर्धारित वजन से अधिक सामान होने पर यात्रियों को भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा।रेलवे द्वारा निर्धारित लगेज लिमिट इस प्रकार है:जनरल टिकट – 35 किलोस्लीपर क्लास और थर्ड AC – 40 किलोसेकंड AC – 50 किलोफर्स्ट AC – 70 किलोयदि यात्री तय सीमा से अधिक सामान ले जाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बिना डिक्लेरेशन या पूर्व सूचना के ज़्यादा वजन पाया गया तो जुर्माना दोगुना तक हो सकता है।रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा, सफाई और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे ट्रेन में अनावश्यक भार कम होगा और व्यवस्थाएं ज़्यादा सुव्यवस्थित होंगी।