फगवाड़ा (पुनीत) :  शुक्रवार रात को जालंधर में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के मध्य बने तनावपूर्ण माहौल के बाद अयूब खान वासी जालंधर की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिव सेना पंजाब ने जालंधर पुलिस से उक्त व्यक्ति के विरुद्ध भडक़ाऊ पोस्ट डालने का मामला दर्ज करने की मांग की है। आज यहां वार्तालाप में शिव सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा के अलावा पंजाब प्रवक्ता विपन शर्मा और सिटी प्रधान अंकुर बेदी इत्यादि ने कहा कि जालंधर की घटना के बाद पहले ही पूरे पंजाब का माहौल तनावग्रस्त है। लेकिन अयूब खान ने वायरल वीडियो में हिन्दू समाज को ललकार कर आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अयूब खान पुलिस, प्रशासन और सरकार को स्पष्ट चुनौती दे रहा है कि जिस दिन वे लोग निकलेंगे तो किसी की नहीं सुनेंगे। इन्द्रजीत करवल ने कहा कि इस तरह की भडक़ाऊ बयानबाजी सरासर अपराध है क्योंकि यह देश संविधान से चलता है, सडक़छाप गुंडों की धमकियों से नहीं। राजेश पलटा ने भी कहा कि जालंधर में जय श्री राम का नारा लगाने वाले हिन्दू युवक ने कोई अपराध नहीं किया था लेकिन संविधान के नाम की माला जप कर दुनिया की आंखों में धूल झोंकने वाले जेहादियों ने उस पर हमला करके कानून को तोड़ा। जिसके बाद हिन्दू समाज ने शांतिपूर्ण धरना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की और वे जालंधर पुलिस के आभारी हैं जिसने एफ.आई.आर. दर्ज करके स्थिति को काबू में रखा। हालांकि अभी भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं लेकिन उन्हें भरोसा है कि पुलिस एफ.आई.आर. में नामजद सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके कानून अनुसार कार्रवाई करेगी। शिव सेना पंजाब के प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा ने कहा कि जेहादियों को याद रखना चाहिये कि भारत का बंटवारा धर्म के नाम पर हुआ था। यदि जेहादियों की आस्था भारत के संविधान में नहीं है तो वे आज भी पाकिस्तान जा सकते हैं। जिसका इंतजाम शिव सेना करवा देगी। सिटी प्रधान अंकुर बेदी ने भी अयूब खान नामक व्यक्ति के विरुद्ध तुरंत भडक़ाऊ पोस्ट डाल कर हिन्दू समाज को उकसाने की बनती कार्रवाई और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। शिव सेना नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भगवान श्री राम भारत माता की आत्मा हैं। श्री राम का अपमान कतई स्वीकार नहीं करेंगे। जिसे भगवान राम से तकलीफ है, वह पाकिस्तान या बांगलादेश कूच कर सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार को भी चेतावनी दी कि जेहादी तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाये वरना आने वाला समय इस सीमावर्ती प्रदेश की अमन शांति के लिये बहुत खतरनाक होगा। कल के कश्मीर और आज के बंगाल की स्थिति से पंजाब सरकार को सबक लेना चाहिये।