फगवाड़ा (पुनीत) : आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष में विजयदशमी उत्सव का आयोजन जिला संघ चालक अरुण मल्होत्रा की अध्यक्षता में आर्य हाई स्कूल होशियापुर रोड फगवाड़ा में किया। जिसमें जिला कार्यवाह मुनीश नांगला ने आए हुए अधिकारियों का परिचय करवाया और शताब्दी वर्ष में आने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया और समाज को राष्ट्रहित में काम करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सन 1925 को दशहरे वाले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा हुई थी इसके बाद हर साल विजयदशमी उत्सव स्वयंसेवकों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार विजय दशमी उत्सव पर संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया है शताब्दी वर्ष में संघ ने अपने कार्य की गति को और तेज करने पर जोर दिया है ताकि हमारा लक्ष्य जल्दी से जल्दी पूर्ण हो सके। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केशव जैन जी ने संघ की 100 सालों की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संघ पांच विषयों को लेकर समाज में काम कर रहा है जिसमें परिवार प्रबोधन के बारे में बताते हुए कहा की परिवार को इकट्ठे रहना चाहिए कम से कम दिन में एक बार इकट्ठे बैठकर भोजन करना चाहिए ताकि परिवारों मैं आपसे प्यार बना रहे, उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में परिवार की परिभाषा सिर्फ भारत में ही मिलती है। सामाजिक समरसता के बारे में बताते हुए कहां की समाज को एक रस बनकर रहना चाहिए गांव में शहर में एक शमशान एक मंदिर एक गुरुद्वारा की प्रथम चलनी चाहिए जिससे समाज को जोड़ा जा सके क्योंकि हम सब आपस में भाई-भाई है हमारी जाति पंथ संप्रदाय अलग-अलग हो सकता है लेकिन हम सब भारत मां की संतान है हम सबसे पहले भारतीय हैं। उन्होंने इसके लिए शिकंजमी की उदाहरण देते हुए बताया के के शिकंजी बनाने के लिए हमें पानी चीनी नमक और नींबू की जरूरत पड़ती है इन सब चीजों का अपना अलग-अलग रंग होता है लेकिन इन सबको एक गिलास में जब हम मिलाते हैं तो सब अपना अपना रंग छोड़कर एक रंग में नजर आती है ऐसे ही समाज में अलग-अलग जाति पंथ संप्रदाय और पूजा पद्धति होने के बाद भी हम सब एक रहने चाहिए। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के बारे में कहां की उन्होंने देश हित के लिए अपना सारा परिवार बलिदान कर दिया। पर्यावरण के बारे में बताया कि संघ तीन चीजों को लेकर कार्य कर रहा है जिसमें पेड़ लगाओ पानी बचाओ और प्लास्टिक का उपयोग कम से काम करना चाहिए, इसके बारे में समाज को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए जिससे हमारे पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। स्वदेशी के बारे में बताया कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए जिससे हमारे देश की तरक्की होगी जब हम अपने देश की बनी हुई चीजों का उपयोग करेंगे तो हमारा पैसा बाहर नहीं जाएगा और विकास के माध्यम से हमें उसका फायदा मिलेगा इसलिए हम सबको मिलकर स्वदेशी चीजों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए उन्होंने स्व का बोध के बारे में बताया के पिछले दिनों में बीएसएनल ने अपना 4G सिस्टम लॉन्च किया तो लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया की दुनिया 5G 6G 7g जी की ओर बढ़ गए हैं लेकिन हम 4G लॉन्च पर खुश हो रहे हैं लेकिन बीएसएनल का 4G सिस्टम जिसमें छोटी से छोटी चीज भी जो इस्तेमाल हुई है वह भारत में बनी हुई है और दुनिया में हम पांचवे देश बन गए हैं जिसने अपना पूर्ण स्वदेशी टेलीकॉम सिस्टम बनाया है। नागरिक कर्तव्य के बारे में बताया कि हमें अपने अधिकारों की जानकारी तो है लेकिन देश के प्रति अपना कर्तव्य भी पता होना चाहिए, उन्होंने बताया कि देश के बने हर कानून की हमें अक्षर शाह पालना करनी चाहिए उदाहरण के तौर पर उन्होंने ट्रैफिक ट्रैफिक के नियमों की पालना करने के लिए कहा । इस अवसर पर कार्तिकेय प्रभाकर (नगर कार्यवाह), सरताज बेदी (जिला संपर्क प्रमुख), तरुण पृथ्वी (जिला प्रचार प्रमुख), गौरव चौहान (जिला घोष प्रमुख) अनिल कोछड़, अजय कोछड़ योगेश प्रभाकर, हनीश गुप्ता, सौरभ शर्मा, डॉक्टर सोनू, अशोक गुप्ता, दविंदर आनंद, डॉक्टर हर्ष, सुशील वर्मा, अशोक गुप्ता और सोम प्रकाश कैंथ (ex केंद्रीय मंत्री) सहित अनेक गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।