फिरोजपुर ( जतिन्द्र पिंकल ) 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन वंदे भारत ट्रेनों- केएसआर बेंगलुरु-बेलगावि वंदे भारत एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा – अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर(अजनी) – पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी। कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। कर्नाटक में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब 11 (22 सेवाएं) हो जाएगी। जम्मू और कश्मीर में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 5 (10 सेवाएं) हो जाएगी। पंजाब में अब कुल 5 वंदे भारत (10 सेवाएं) उपलब्ध होंगी। देशभर में फिलहाल 144 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। इन तीनों ट्रेनों के जुड़ने से देशभर में वंदे भारत ट्रेन सेवाओं की संख्या 150 हो जाएगी। अब तक 6.3 करोड़ से अधिक लोग वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं। नई ट्रेनों और उनके प्रमुख ठहरावः केएसआर बेंगलुरु-बेलगावि वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख ठहराव: धारवाड़, हुब्बलि, हावेरी, दावणगेरे, तुमकूर और यशवंतपुर नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख ठहराव: वर्धा, बडनेरा, शेगांव, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगांव, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन महाराष्ट्र में नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत ट्रेन सेवा के शुरू होने से राज्य में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 12 (24 सेवाएं ) हो जाएंगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख ठहराव: जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर शहर और ब्यास। सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह स्वदेशी है। और कवच सिस्टम से लैस है। इस ट्रेन में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, कंफर्टेबल सीट्स, मॉडर्न टॉयलेट और इंफोटेनमेंट की सुविधा भी है। हर कोच में GPS आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम इंस्टॉल है, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी, स्पीड और लोकेशन की सूचना हर पल मिलती रहती है।