दिल्ली में तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया है। सरिता विहार इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे सतबीर सिंह यादव (उम्र 35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान दिव्यांशु जुनेजा और राजीव शर्मा के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के समय कार सवार नशे में थे।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।