इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार
को 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही लाइनमैन ट्रेड में ITI (NAC) अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र भी आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में पंजीकृत फैक्ट्री, कंपनी या संस्थान में कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जिसे उन्होंने 10वीं या उससे उच्चतर कक्षा में पढ़ा हो।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।