नई दिल्ली- सोने-चांदी के रेट में आज गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.05 फीसदी सस्ता हुआ है। इस गिरावट के साथ सोना आज सुबह 48,277.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमतें भी घटी है। आज चांदी के दाम में 0.25 फीसदी की गिरावट आई है. चांदी 61,428.00 पर ट्रेड कर रही है। आज सोना करीब 33 रुपये तक सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी की कीमत में आज 151 रुपये तक की गिरावट आई है।

    इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
    बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।