दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों की हालत बदतर हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार सड़क धंसने के कारण एक गहरे गड्ढे में फंस गई। यह घटना राजधानी के एक व्यस्त इलाके की बताई जा रही है।मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। अलकनंदा और ग्रेटर कैलाश जैसे रिहायशी इलाकों के बड़े स्कूलों के सामने कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सरकार की लापरवाही पहले भी कई बच्चों की जान ले चुकी है।”AAP ने सवाल उठाया कि मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई। पार्टी ने मांग की कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।