W4 Pro AI इंटरप्रेटर 40 भाषाओं और 93 एक्सेंट्स में अनुवाद कर सकता है। इनमें अरबी, बल्गेरियन, चीनी, क्रोएशियन, डच, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई, पोलिश, रूसी, स्पेनिश, तमिल, तेलुगु, तुर्की, उर्दू, और वियतनामी जैसी भाषाएं शामिल हैं।
AI द्वारा संचालित यह सुविधा मैनुअल एक्टिवेशन की आवश्यकता के बिना विदेशी भाषा के ऑडियो को पहचान सकती है और स्वचालित रूप से अनुवाद शुरू कर देती है। अनुवादित ऑडियो को मूल भाषा की तुलना में अधिक स्पष्ट और तेज़ कहा गया है। साथ ही, ईयरबड्स बातचीत का टेक्स्ट सारांश भी तैयार करते हैं, जिसे उपयोगकर्ता बाद में भी देख सकते हैं। उपयोगकर्ता मूल भाषण और अनुवाद की तुलना भी कर सकते हैं।