दिल्ली के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी संबंधित स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। सभी स्कूलों में बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये ई-मेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे किसका हाथ है।दिल्ली पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई है।