कार्यक्रम ने उस समय दिव्यता का अद्भुत स्वरूप धारण कर लिया, जब प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़) तथा जालंधर के लोकप्रिय भजन गायक दीपक सर्गम ने अपनी सुमधुर भजन सेवा से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बालाजी और श्री श्याम बाबा के जयकारों से पूरा बस्ती शेख भक्तिमय रंग में रंग उठा।
समारोह में वार्ड नंबर 50 के काउंसलर एवं विपक्ष नेता स. मंजीत सिंह टीटू ने अपने साथ उपस्थित टीम के साथ मिलकर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।
इस अवसर पर वेलकम पंजाब न्यूज़पेपर के मुख्य संपादक स. अमरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह बब्बर,सुखजिंदर सिंह अलग, सुरिंदर शर्मा पप्पू, जीवन ज्योति टंडन, मनविंदर सिंह निहंग, संजू अब्रोल, राहुल मिनिया सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं और कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी।भक्तों की भारी उपस्थिति और श्रद्धा ने यह सिद्ध कर दिया कि जालंधर में धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों में अपार आस्था और उत्साह है।

