फरीदकोट, 01 सितंबर (विपन मित्तल) :- बाबा श्री चंद सेवा सोसाइटी की एक अहम बैठक जेआरटी कॉम्प्लेक्स, फिरोजपुर रोड, फरीदकोट में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन गोपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान की जाएगी। सोसाइटी के अध्यक्ष राजिंदर दास रिंकू ने कहा कि बाबा श्री चंद जी के प्रकाशोत्सव पर हर साल की तरह शुगर जांचने वाली मशीनें वितरित की जाएंगी। उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह धालीवाल और राकेश गर्ग ने बताया कि बाबा शेख फ़रीद के आगमन के उपलक्ष्य में चावल और ठंडे पानी का लंगर लगाया जाएगा। सोसाइटी के सदस्य जगमीत सिंह संधू और बंटी सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा शेख फ़रीद आगमन पर्व के अवसर पर अगर किसी सज्जन को सोसाइटी की एम्बुलेंस की आवश्यकता होगी, तो वह अपनी सेवा निःशुल्क प्रदान करेगी। इस अवसर पर सोसायटी के सभी सदस्यों ने ग्रामीणों व शहर निवासियों से अपील की कि 19 से 23 सितंबर तक फरीदकोट में मनाए जा रहे बाबा शेख फरीद आगमन पर्व के दौरान लंगर सेवा के दौरान डिस्पोजल सामग्री का इस्तेमाल किया जाए। मेले के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए हर जिला निवासी अपना पूरा सहयोग दे। इस अवसर पर अध्यक्ष राजिंदर दास रिंकू, उपाध्यक्ष मदन गोपाल, उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह गोरा, कैशियर बंटी सूर्यवंशी, जगमीत सिंह संधू, बिट्टू पक्खीकलां, जसविंदर सिंह, सावन कुमार, नरिंदर सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।