फगवाड़ा 4 अक्टूबर (पुनीत) जालंधर में जय श्री राम का नारा लगाने वाले युवक के साथ मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा धक्का-मुक्की और पिटाई की कड़ी आलोचना करते हुए परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा लवली ने कहा कि पंजाब ने मुगलों के अत्याचारों को अपने सीने पर झेला है, इसलिए वर्तमान समय में एक बार फिर सिर उठा रही जेहादी मानसिकता को समय रहते सख्ती से कुचला जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद की तख्तियां लेकर देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे प्रदर्शन गजवा ए हिन्द के दिवास्वपन का एक नया प्रयोग है। जो कि एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया जा रहा है। पंजाब में इससे पहले कभी इस तरह की चीजें देखने को नहीं मिली। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पंजाब में भांग बूटी की तरह घुसपैठ कर रहे बाहरी मुस्लमान प्रदेश के भाईचारे के लिये खतरा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का मलेरकोटला हमेशा से मुस्लिम बहुल होने के बावजूद कभी कोई आपत्तिजनक बात नहीं हुई। पंजाब का हिन्दू, सिख और मुस्लिम भाईचारे से रहता है। मगर जेहादी मानसिकता वाले बाहरी मुस्लमान पंजाब की शांति को भंग करना चाहते हैं। इसलिए वे पंजाब और केन्द्र की सरकारों से पुरजोर मांग करते हैं कि समय रहते इन पर लगाम कसी जाये। लवली शर्मा ने कहा कि परशुराम सेना बहुत पहले से सरकार को सचेत करती रही है कि दूसरे राज्यों और संभवत: म्यामांर और बांग्लादेश से आकर बसे रोहंगियाओं की पहचान कर उन्हें वापिस खदेड़ा जाये। पंजाब में आकर बसे प्रवासियों की पुलिस वेरीफिकेशन काम काम जल्दी से जल्दी शुरु किया जाये।