फरीदकोट, 13 सितंबर (विपन मित्तल) इलाके की प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था एल.बी.सी.टी. (लॉर्ड बुद्धा चेरिटेबल ट्रस्ट) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्थानीय नगर कौंसल के प्रधान नरिंदर पाल सिंह निंदा से अगामी 16 सितंबर मंगलवार को बाद दोपहर 3:00 बजे मुलाकात की जाएगी। ट्रस्ट के जिला प्रधान जगदीश राज भारती की अगुवाई में आने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के मैंबर शामिल होंगे। इसके अलावा ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन जगदीश राय ढोसीवाल भी उचेचे तौर पर शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के जिला प्रधान जगदीश राज भारती ने बताया है कि मुलाकात दौरान शहरी मुश्किलें नगर कौंसल के ध्यान में लाई जाएंगी और उनके समाधान संबंधी बातचीत की जाएगी। जिला प्रधान श्री भारती ने शहर निवासियों को अपील की है कि वह अपनी मुश्किलें बताने के लिए ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए निश्चित समय पर नगर कौंसल कार्यालय पहुंचने की कृप्या करें। इसके अलावा इन मुश्किलों संबंधी मोबाइल नंबर 98154-52600 या 99144-23732 पर वट्सएप द्वारा भी दी जा सकती है।