जालंधर ( विक्की सूरी) जय माता चिंतपूर्णी सेवा समिति एवं मोहल्ला निवासियों के पावन सहयोग से 10वां विशाल मां भगवती जागरण दिनांक 20 सितंबर 2025 (शनिवार) को लेदर कंप्लेक्स रोड, जालंधर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।इस पावन जागरण में महन्त हरजीत दास, सुप्रसिद्ध भजन सम्राट दीपक सरगम एंड पार्टी, ऋषि गौरी एंड पार्टी तथा कपिल कोहली आर्ट्स माता रानी के श्रीचरणों में संगीतमय भजनों व स्तुतियों के माध्यम से अपनी हाजिरी भरेंगे और मां भगवती का गुणगान करेंगे।विशेष आकर्षण के रूप में माता जी की पवित्र जोत मां ज्वाला देवी दरबार से लाई जा रही है, जो भक्तों की आस्था का केंद्र बनेगी।भक्तों की सेवा में समर्पित श्री दुर्गा लंगर प्रबंधक कमेटी, नंगल फतेह खां (जालंधर) की संपूर्ण टीम ने वार्ड नं. 50 के पार्षद एवं विपक्ष के नेता स. मनजीत सिंह टीटू जी को श्रद्धा सहित निमंत्रण पत्र भेंट किया और उनसे आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस दिव्य भंडारे में पधारें व मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त करें।🙏 सभी श्रद्धालुजनों से विनम्र निवेदन है कि समय पर पधारकर मां भगवती की अपार कृपा के पात्र बनें। 🙏