श्री मुक्तसर साहिब (विपन मित्तल) आम आदमी पार्टी से बहुत लंबे समय से जुड़े अथक वर्कर, हल्का विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के बेहद करीबी और पी.ए. के रूप में सेवाएँ निभा रहे नौजवान नेता विक्रम विक्की को पार्टी द्वारा हल्का मीडिया कोआर्डीनेटर नियुक्त किया गया है। मधुर स्वभाव, हसमुख और मिलवर्तन के तौर पर जाने जाते विक्की की इस शानदार नियुक्ति पर इलाका निवासियों द्वारा भारी खुशी व्यक्त की जा रही है। समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख कार्यरत गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रधान प्रसिद्ध समाज सेवी जगदीश राय ढोसीवाल ने विक्की की इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए उनको फोन पर बधाई दी है। आज यहाँ प्रधान ढोसीवाल ने कहा कि विक्की की मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में नियुक्ति प्रशंसनीय कदम है। इससे पार्टी की गतीविधियां अच्छे ढंग से संचार मीडिया तक पहुंच सकेंगी। ढोसीवाल ने विक्की की नियुक्ति को पार्टी का मजबूती की दिशा में सार्थिक कदम बताया है। उन्होंने विक्की की इस नियुक्ति के लिए एम.एल.ए. काका बराड़ को भी बधाई दी है, जिनकी पहल कदमी और सिफारिश पर पार्टी द्वारा विक्की की उक्त नियुक्ति की गई है।