जालंधर (नवीन पुरी) : मंडी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन की तरफ से आज कमिश्नर ऑफ पुलिस को ज्ञापन दिया गया। जिसमें आए दिनों मंडी रोड नजदीक रेलवे स्टेशन के पास आए दिन चोरिया शीना झपटी नशाखोरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है l जिससे व्यापारी संगठनों में काफी रोश पाया जा रहा है इस सिलसिले में आज मंडी रोड ट्रेडर एसोसिएशन, मंडी फैंटन गंज एसोसिएशन, ट्रेड फॉर्म ने मिलकर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया lजिसमें कांग्रेस नेता राजेंद्र बेरी, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, काउंसलर पति अश्विनी टड़, सुदेश धवन । मंडी  रोड ट्रेड एसोसिएशन के विनय गुप्ता, चरणजीत सिंह लाली, रोहन माटा, सनी, राकेश धीर, भूषण अग्रवाल, दिवाकर गुप्ता, जे के चट्टानी, वैभव गुप्ता, श्रीपाल जैन, अमित गुप्ता, सतीश अरोड़ा, सुरेंद्र बंसल, अजीत और मंडी फैंटन गंज से परविंदर बेल, अनिल शर्मा, सुभाष पूरी, रिंकू पुरी, विकास टड, टिंकू व ट्रेड फॉर्म के रविंद्र धीर, बलजीत सिंह अहलूवालिया, अरुण बजाज, विपिन प्रिजा, राजेंद्र चतरथ मौजूद थेl