जालंधर (ईशांत मल्होत्रा) : जालंधर के काला संघिया ग्रीन एवेन्यू में रहते स. लक्खा सिंह जो कि ग्रीन एवेन्यू के प्रधान भी है उन्हें एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का जिला निर्देशक (DISTRICT DIRECTOR) नियुक्त किया गया।  स. लक्खा सिंह ने उन्हें विश्वास दिलवाते हुए कहा कि वह अपने पद की गरिमा में रहकर फाउंडेशन के भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के उद्देश्यों को जन जन तक लेकर जाएंगे और अपनी टीम का देश भर में विस्तार करेंगे। इस खुशी के मौके पर वेलकम पंजाब न्यूजपेपर के मुख्य संपादक स. अमरप्रीत सिंह ने उन्हें एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया का जिला निर्देशक (DISTRICT DIRECTOR) बनने पर शुभकामनाएं दी।