बिहार के गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत की सशक्त रक्षा नीति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सुरक्षा नीति की एक नई दिशा और स्पष्टता तय की है। अब भारत में आतंक फैलाने की किसी भी साज़िश का करारा जवाब मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा, “अब आतंकवाद फैलाने वाले चाहे जमीन पर हों, समंदर में या फिर पाताल में—भारत की मिसाइलें उन्हें खोजकर दफ्न कर देंगी।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज का भारत सहन नहीं करता, बल्कि हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देता है। यह नया भारत है—निर्भीक, निर्णायक और देश की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध।