जालंधर (विक्की सूरी) शिव शक्ति सेवा समिति पंजाब (रजि.) की और से पिछले 11 वर्षों की तरह इस वर्ष भी 12वां विशाल भंडारा (लंगर) तिथि 25/07/25 से 29/07/25 तक बड़ी श्रद्धा भाव और दानी सज्जनों के सहयोग से जय मां ज्वाला व्यू होटल, ज्वाला जी से 2 मील पहले, ज्वाला जी रोड़ , हिमाचल प्रदेश में लगाया जा रहा है । यह भंडारा 5 दिन लगातार दिन रात चलेगा।
शिव शक्ति सेवा समिति पंजाब (रजि.) के समूह टीम मेंबर ने वार्ड नो 50 के काउंसलर ओर विपक्ष नेता स. मनजीत सिंह टीटू को निमंत्रण पत्र देते हुए कहा कि माता के इस विशाल भंडारे में परिवार सहित पहुंचे और मां ज्वाला जी का आशीर्वाद प्राप्त करे। इस मौके संदीप पावा, एडवोकेट सुभाष, राणा बग्गा, लक्की भगत, आदिश, राजू , रिंकू, जीवन ज्योति टंडन आदि शामिल थे।