जालंधर (जीवन ज्योति टंडन): शक्ति मंदिर, सुधार सभा (रजि.) मॉडल हाउस, बस्ती शेख रोड, जालंधर की ओर से श्री सती माता जी का पावन जन्मोत्सव दिनांक 21 जनवरी 2026, बुधवार को बड़ी श्रद्धा, आस्था और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।इस शुभ अवसर पर शक्ति मंदिर, सुधार सभा (रजि.) तथा समस्त जैरथ बिरादरी की ओर से वार्ड नंबर 50 के काउंसलर एवं विपक्ष के नेता स. मंजीत सिंह टीटू तथा वैलकम पंजाब न्यूज़पेपर के मुख्य संपादक स. अमरप्रीत सिंह को विशेष रूप से निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया।सभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 21 जनवरी, बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मां दुर्गा स्तुति पाठ होगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।दोपहर 1:00 बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी तथा 2:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर की व्यवस्था रहेगी। शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मां भगवती की भव्य चौकी सजेगी, जिसमें कुमार सोनू एवं उनकी पार्टी द्वारा मां सती का गुणगान किया जाएगा।इस मौके पर अनूप जैरथ, राजन जैरथ, सुरिंदर शर्मा आदि शामिल थे। शक्ति मंदिर, सुधार सभा (रजि.) के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मां सती जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।