फिरोजपुर ( जतिन्द्र पिंकल ) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, फिरोज़पुर कैंट शाखा में माननीय क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रवीण सोनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद पूरे प्रांगण में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठी। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्री विजय कुमार दहिया, श्री अरविंद कुमार एवं श्री विश्वदीप साहि, प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अभिषेक जैन, ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव सरदार जगमोहन सिंह तथा SEWA (SC/ST वेलफेयर एसोसिएशन) के संगठन सचिव श्री दलीप कुमार, श्री गौरव गर्ग, श्री गुरजिंदर सिंह, श्री सुरेश कुमार एवं श्री रिंकू जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बैंक के सुरक्षा कर्मी — श्री मलकीत सिंह, श्री कुलदीप सिंह, श्री गुरमीत सिंह पुन्‍नू, श्री बलवंत सिंह, श्री सुरिंदर सिंह एवं श्री परविंदर सिंह — के साथ-साथ अन्य बैंक कर्मियों ने भी पूरे जोश और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लिया। समारोह में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदानों को स्मरण करते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि यह हम सभी के लिए जिम्मेदारी भी है कि हम अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। सभी कर्मचारियों ने देश की प्रगति, सामाजिक समरसता और ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।