जालंधर (जीवन ज्योति टंडन): नवयुवक सेवक सभा की ओर से भगवान बालाजी की विशाल एवं भव्य चौंकी का आयोजन 1 जनवरी 2026, दिन वीरवार को उत्तम सिंह नगर, बस्ती शेख, जालंधर में बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।इस धार्मिक आयोजन को लेकर नवयुवक सेवक सभा के पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 50 के काउंसलर एवं विपक्ष नेता सरदार मंजीत सिंह टीटू, वेलकम पंजाब न्यूज़पेपर के मुख्य संपादक सरदार अमरप्रीत सिंह तथा एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र भेंट करते हुए आग्रह किया कि वे इस पावन समागम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएं।सभा की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि इस अवसर पर शाम 6:00 बजे लंगर का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम 7:00 बजे से बालाजी की चौकी प्रारंभ होकर हरि की इच्छा तक चलेगी। प्रसिद्ध भजन गायक दीपक सरगम एवं उनकी पार्टी द्वारा बालाजी महाराज का भावपूर्ण गुणगान किया जाएगा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।इस मौके पर राहुल सोनिक, अमन लूथरा, रिशी, अमित डोगरा, राहुल सहदेव सहित सभा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। नवयुवक सेवक सभा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।