अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद की और से पंजाब राज्य ह्यूमन राइट्स कौंसिल चंडीगढ जस्टिस घुरवीर सिंह व पद्दम श्री आवर्ड जतिंद्र सिंह शंटी जी से मुलाकात कर फगवाड़ा शहर में आ रही मुश्किलो के बारे में अवगत करबाया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के सदस्य अध्यक्ष अनिल भल्ला के नेतृत्व में आज फगवाड़ा संस्था की और से फगवाड़ा मानवाधिकार न्याय परिषद के सदस्यगण चंडीगढ में पंजाब ह्यूमन राइट्स के रिटायर मुख्य जस्टिस रघुवीर सिंह व पद्दम श्री जितेंद्र सिंह शंटी जी के साथ संस्था के सदस्यो ने मुलाकात कर फगवाड़ा शहर में आम जनमानस को आ रही परेशानीयो के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर शहर में आ रही ट्रेफिक समस्या को लेकर समाधान के लिए कई बार उच्च अधिकारियो के समक्ष मुद्दे को उठाने के बावजूद समस्या यूं की तंयू बनी हुई है। ट्रेफिक समस्या को लेकर प्रशासन के ढुलमुल रवैए से परेशान आम जनता की कहीं पर सुनवाई नही हो रही। संस्था की और से सीविल हस्पताल में सफाई में बहुत सी कमिया है जिसका निवारण होना जरूरी है। फगवाड़ा के कचहरी में बहुत सी कमिया है जैसे की शौचालय को लेकर कचैहरी में हर रोज हजारो की संख्या मे अपने काम के आने बाले लोगो को तब परेशानी उठानी पड़ती है जब शौचालय के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। और भी बहुत सी कमिया है जिसके बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर जस्टिस रघुवीर सिंह जी व जितेंद्र सिंह शंटी जी ने आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि हर समस्या का समाधान है अगर तैतीस प्रतिशत भी उसका निवारण हो जाए तो कार्य को सफल मानो। यही विचारो की सोच रखते हुए सभी ने समर्थन किया व उत्साहित हो कर हर कार्य को लग्न से करने पर विश्वास दिलाया। इस मौके पर भारती शर्मा,सुमन शर्मा,चेतना जोशी,सीमा गांधी,राकेश मरवाहा,कन्हैयालाल गोगना,हरीश धीर,इन्द्रजीत शर्मा,रणजीत बेदी,अमृतपाल सिंह, तरूण कुमार व अन्य उपस्थित थे।