कोटकपूरा /जैतो  (विपन मित्तल) :- भारत माता अभिनंदन संगठन (रजि०) तथा श्री अग्रवाल सभा (रजि०) जैतो द्वारा श्री पंचायती गौशाला ( विश्वनंदी रोड) के परिसर में रक्तदान शिविर आयाेजित किया जाएगा। उपरोक्त विषय में जानकारी देते हुए भारत माता अभिनंदन संगठन के मीडिया इंचार्ज संदीप जिंदल अध्यापक तथा श्री अग्रवाल सभा के मीडिया इंचार्ज अशोक जिंदल ने बताया कि दोनों संस्थाओं ने कैंप को सफल बनाने हेतु श्री पंचायती गौशाला में एक बैठक की जिसमें उपरोक्त कैंप हेतु रूपरेखा तैयार की गई । इस बैठक में भारत माता अभिनंदन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोयल बिट्टू बादल, शहरी अध्यक्ष कश्मीरी लाल घनियावाले, महासचिव नरेश मित्तल, श्रीअग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश गोयल, चेयरमैन तीर्थराज गर्ग तथा मीडिया इंचार्ज अशोक जिंदल उपस्थित हुए। शिविर श्री पंचायती गौशाला में सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। कैंप में ब्लड एकत्रित करने की सेवा इंद्राणी ब्लड सेंटर बठिंडा की टीम निभाएगी। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्थाओं तथा इंद्राणी ब्लड सेंटर के सौजन्य से मुख्यातिथि द्वारा मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि शिविर नगर के कुछ गणमान्यों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा जिसके लिए संपर्क करने की जिम्मेवारी सुरेंद्र गर्ग सेवानिवृति आर ए की लगाई गई। अतिथियों की आव-भगत का कार्य राजीव सिंगला, पंकज मित्तल अध्यापक, राजीव गोयल सेवानिवृत्त अध्यापक तथा बॉबी जैन को दिया गया। शिविर का प्रचार करवाने हेतु नरेश मित्तल तथा रमेश बंसल सेवानिवृति अध्यापक को निर्धारित किया गया। रक्तदानियों की रजिस्ट्रेशन का कार्यभार संदीप जिंदल अध्यापक तथा सुरेंद्र बासंल अध्यापक संभालेंगे। रक्तदानियों को रिफ्रेशमेंट तथा सम्मानित करवाने हेतु तीन टीमें बनाई जाएगी जिनका नेतृत्व सुधांशु जिंदल, विकास गोयल विक्की ए वी तथा कृष्ण गोयल बैंकर करेंगे तथा वह अपने साथ दो-दो अन्य सदस्यों का सहयोग लेंगे।