दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दिल्ली मेट्रो ने आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान में कुल 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आपके पास इन पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं हैं, तो आप जल्द से जल्द आवेदन करें।
वेतन विवरण
दिल्ली मेट्रो में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 66,000 रुपये का सैलरी मिलेगा। यह राशि उन्हें उनके पद और कार्यक्षमता के आधार पर दी जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 55 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को इस चरण के लिए तैयार रहना चाहिए। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह में डीएमआरसी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी (संभावित रूप से) और साक्षात्कार अप्रैल, 2025 के तीसरे सप्ताह में मेट्रो भवन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली में या ऑनलाइन मोड (संभावित रूप से) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा
आवेदन शुल्क
दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है।
कैसे करें आवेदन?
दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर डीएमआरसी को भेजना होगा। अधिसूचना में आवेदन पत्र का फॉर्मेट मौजूद है। जिसका प्रिंटआउट निकालकर सभी जानकारी को भरने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ ईमेल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफे में भेजना होगा। स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त होने की अंतिम तिथि 01/04/2025 है।
उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा कोई अलग से संचार नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को डीएमआरसी वेबसाइट पर प्रदर्शित साक्षात्कार के निर्देशों/शेड्यूल को पढ़ना होगा और तदनुसार साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।