जालंधर, 20 अगस्त (विक्की सूरी) : वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के उपलक्ष्य में जालंधर फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन बसंत होटल में प्रधान सुखविन्द्र सिंह नंदरा, फाऊंडर अरविन्द्र सिंह चावला, कमलजीत सिंह भाटिया ,ब्रिज अरोड़ा, संदीप तनेजा की देखरेख में किया गया। जिस दौरान नरेंद्र कुमार (हनी) और सुरेंद्र सिंह गीत गाकर सभी को नाचने के लिए विवश कर दिया कार्यक्रम का संचालन कैशियर पवन कुमार, पी आर ओ अमन कुमार ने किया। प्रधान सुखविन्द्र नंदरा ने सभी को इस दिन के महत्व बारे जानकारी दी। मंच संचालन बलवीर सिंह डडा ने किया और क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों बारे बताया ।प्रधान सुखविन्द्र नंदरा ने बताया क्लब द्वारा एनुअल फंक्शन पर डायरी रिलीज कार्यक्रम सात सितंबर को किया जा रहा है। प्रधान ने आए हुए सभी फोटोग्राफर मेंबरों का स्वागत किया।वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के सिलसिले में क्लब सदस्यों द्वारा केक काट कर खुशी मनाई गई। इस आयोजन में सुल्तानपुर लोधी फोटोग्राफर क्लब के सदस्यों ने और हरविंदर सिंह जब्बल अध्यक्ष मास्टर क्लब ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान वर्मा, जगदीश, गुरु शरणजीत सिंह राज, हरिंदर शर्मा, राहुल अरोड़ा,सुरेंद्र सिंह संधू ,प्रवीन महाजन, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह अनूप तनेजा, संजीव सचदेवा,गुलशन , पवन कुमार, जसपाल, महेंद्र पाल, विजय भटिया, कुलदीप सिंह, रमन मदान, तिजेंद्र कुमार इत्यादि ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम में जालंधर और आसपास के क्षेत्र के फोटोग्राफरों ने भाग लिया।