जालंधर (नवीन पूरी) : शरद पूर्णिमा एवं कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य एवं भव्य आयोजन श्री अमर मंदिर, गली नंबर 5, सेंट्रल टाउन, जालंधर में आज 19 नवंबर 2025, दिन बुधवार से आरंभ हो गया है। यह पावन कथा 25 नवंबर, दिन मंगलवार तक प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न होगी।
आज कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे शोभायमान कलश यात्रा से हुई, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। पूरे आयोजन के दौरान सुविख्यात कथावाचक श्री पतित पवन दास जी द्वारा मां भगवती की महिमा का गुणगान और श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा।
इस शुभ अवसर पर सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से— प्रवीण नागपाल (प्रधान), महेंद्र शर्मा (व्यवस्थाप्रमुख), प्रवीण पब्बी, अरुण बजाज, रमण शर्मा, राजीव पराशर (कोषाध्यक्ष), अनिल पराशर, सुभाष मल्होत्रा, सुशील गुप्ता, राकेश कथूरिया, मक्खन लाल शर्मा, विपिन चौहान, गौरव, लक्की सहित सभी सम्मानित सभा सदस्य शामिल थे।
श्रद्धालुओं ने मां भगवती और श्रीकृष्ण के प्रति अपनी भक्ति अर्पित करते हुए कथा में भाग लेने का आशीर्वाद प्राप्त किया।