राममय रहा राम कथा का दूसरा दिन।

लड्डू गोपाल श्री भागवत सेवा संघ द्वारा स्थानीय आर्य हाई स्कूल निम्मा वाला चौक में चल रही नौ दिवसीय राम कथा के दूसरे दिन कथा का माहौल पूर्णतयः राममय रहा। कथा व्यास परम पूजनीय पूज्य गुरुदेव श्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज वृन्दावन वालो ने कथा का शुभारंभ हनुमान चालीसा के साथ किया और आज के दिन हनुमान जी की भक्ति और भक्ति की शक्ति के नाम रहा। दूसरे दिन व्यास पूजा मुख्य यजमान लव भनोट, माधुरी भनोट, हर्षित भनोट, पंकज सेठी, अनु सेठी, अनुज सेठी, रुद्र सेठी, राजीव जैन, मोनिका जैन, तुषार जैन, विश्वजीत प्रभाकर, कपिला प्रभाकर, मानसी प्रभाकर, हितेश चड्ढा, शैली चड्ढा, प्रणव चड्ढा, भाविका चड्ढा द्वारा की गई। पूज्य गुरुदेव ने भगवान शिव द्वारा राम जी की भक्ति के सम्पूर्ण चरित्र के साथ साथ कथा के महत्व और शास्त्र अध्ययन और चर्चा के लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

इस मोके गौरव अरोडा, इंदरजीत करवल, गोरा पहलवान, सोनू महंत, राजेश जलोटा, राज कुमार, बंटी बंसल, विवेक कुमार, शिवम कुमार, इंदरजीत कालड़ा, शिव हांडा, प्रमोद जलोटा, प. राजेश शुक्ला, मुकुंद लाल अग्रवाल, मोनू जी, लक्ष्य, विक्की भटनागर, प्रशांत अग्रवाल, रजनीश शर्मा, के इलावा सैंकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे। कथा के आयोजक श्री अनीश कुमार वर्मा जी ने सभी आये राम भक्तो का आभार प्रकट किया और आगामी दिनों में भी सभी नगर वासियों को कथा लाभ लेने के लिए शामिल होने का आवाहन किया।