शिव कृपा से ही मिलती है प्रभु श्री राम की भक्ति।

लड्डू गोपाल श्री भागवत सेवा संघ द्वारा नौ दिवसीय राम कथा के चौथे दिन बारिश के कारण प्राचीन शिव मंदिर पक्का बाग फगवाड़ा में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास परम पूज्य गुरुदेव श्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज वृन्दावन वालो ने कथा का शुभारंभ भगवान राम के मंगलाचरण के साथ किया और आज की राम कथा में महाऋषि याज्ञवल्क और ऋषि भारद्वाज संवाद पर चर्चा की और उन्होंने बताया की रामचरित्रमानस जीवन के हर पहलू को संवारने वाला है। चौथे दिन व्यास पूजा मुख्य यजमान विजय कुमार जी, गौरव अरोड़ा जी और सुनील यादव जी के पूरे परिवार द्वारा की गई। पूज्य गुरुदेव ने सुखी जीवन के लिए प्रत्येक परिवार में हरि चर्चा करने पर जोर दिया।

कथा में अशोक भनोट, विनोद गुप्ता, लव भनोट, इंदरजीत करवल, गौरव अरोडा, गोरा पहलवान, सोनू महंत, राजेश जलोटा, राज कुमार, बंटी बंसल, विवेक कुमार, शिवम कुमार, इंदरजीत कालड़ा, शिव हांडा, प्रमोद जलोटा, प. राजेश शुक्ला, मुकुंद लाल अग्रवाल, मोनू जी, लक्ष्य, विक्की भटनागर, प्रशांत अग्रवाल, रजनीश शर्मा, के इलावा सैंकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे। कथा के आयोजक श्री अनीश कुमार वर्मा जी ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।