पतिव्रता धर्म का पालन करने से ही होती है भगवत प्राप्ति।
लड्डू गोपाल श्री भागवत सेवा संघ द्वारा नौ दिवसीय राम कथा का पांचवा दिन भी भारी बारिश के कारण प्राचीन शिव मंदिर पक्का बाग फगवाड़ा में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास परम पूज्य श्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज वृन्दावन वालो ने कथा का शुभारंभ श्रीराम जय राम जय जय राम के साथ किया और आज की राम कथा में पतिव्रता देवी वृंदा के चरित की चर्चा की और उन्होंने बताया स्त्रियों का परम धर्म पतिव्रता धर्म है और इसी का पालन करने से भगवान की प्राप्ति सरलता से की जा सकती है। पांचवे दिन व्यास पूजा मुख्य यजमान ओम प्रकाश अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, विपिन धीर, शमा धीर, शिवम अग्रवाल, राघव अग्रवाल, आँचल अग्रवाल, विशाल धीर, सनिश धीर जी के द्वारा की गई। पूज्य गुरुदेव ने नारद मोह के विषय और भगवान की प्रबल माया के विषय मे विस्तार से बताया। कथा के आयोजक श्री अनीश कुमार वर्मा जी ने शिव मंदिर पक्का बाग़ के प्रधान इंदरजीत कालड़ा और सभी सदस्यों का विशेष सहयोग के लिए आभार जताया।
कथा में अशोक भनोट, विनोद गुप्ता, लव भनोट, इंदरजीत करवल, गौरव अरोडा, गोरा पहलवान, सोनू महंत, राजेश जलोटा, राज कुमार, बंटी बंसल, विवेक कुमार, शिवम कुमार, प. राजेश शुक्ला, मोनू जी, लक्ष्य, विक्की भटनागर, प्रशांत अग्रवाल, रजनीश शर्मा, के इलावा सैंकड़ो की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।