प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय निशानेबाद स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। कुसाले ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में कमाल करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कुसाले ने 451.4 का कुल स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए देश को एक और पदक दिला दिया। यह पहली बार है जब भारत को इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक मिला है।

    https://x.com/welcomepunjab/status/1818956482567688469

    मोदी ने स्वप्निल के प्रदर्शन को सराहा 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, स्वप्निल कुसाले का शानदार प्रदर्शन। पेरिस ओलंपिक में पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीतने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। इसके अलावा वह इस वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। सभी भारतीय काफी खुश हैं।

    छवि

    बिंद्रा बोले- स्वप्निल ने दिखाया कि सपनों का पीछा करना क्या होता है 
    ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने लिखा, पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में स्वप्निल के ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत से बेहद रोमांचित हूं। आपकी कड़ी मेहनत, धैर्य और जुनून वास्तव में सफल रहा है। उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना और निशानेबाजी में पदक जीतना आपके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है। आपने भारत को इतना गौरवान्वित किया है और सभी को दिखाया है कि सपनों का पीछा करना क्या होता है। पेरिस 2024 ओलंपिक एक अविश्वसनीय आयोजन रहा है और आपकी उपलब्धि इसके अविस्मरणीय क्षणों को जोड़ती है। आगे और भी सफलताएं हासिल करें। चमकते रहें।