जालंधर (अमित नखवाल) श्री दुर्गा लंगर प्रबन्धक कमेटी, नंगल फतेह खां (जालंधर) की ओर से पिछले 36 वर्षों की तरह इस वर्ष भी 37वां विशाल भंडारा तिथि 25/07/2025 से 01/08/2025 तक (मुबारकपुर से 2 कि. मी.आगे) हिमाचल प्रदेश में लगाया जा रहा है। यह भंडारा 8 दिन लगातार दिन रात चलेगा। इस भंडारे में मां भगवती का जागरण तिथि 30/07/25 दिन बुधवार रात को होगा। मां भगवती का जागरण वेलकम पंजाब यूट्यूब चैनल पर (LIVE) दिखाया जाएगा। महंत अश्विनी शर्मा, राघव शर्मा (जालंधर), गायक मास्टर यशमीत ( जालंधर), गायक प्रो. विवेक महाजन (उपदेशक वॉइस ऑफ पंजाब), गायक अनिशा वालिया(जालंधर) और गायक राय जुझार (जालंधर) मां भगवती का गुणगान करेंगे।

