जालंधर (विक्की सूरी) :- संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 9 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रेडक्रॉस भवन में संकल्प सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर निस्वार्थ और जमीनी स्तर के समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संकल्प वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड, रेडक्रॉस सोसाइटी, फिक्र-ए-हिंद संस्था और मीडिया पार्टनर “पंजाब केसरी” के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सोसाइटी के कॉर्डिनेटर डॉ. अमित गुप्ता ने दी।